बागेश्वर : SDRF ने गोमती नदी से बरामद किया स्कूटी सवार युवक का शव – Raj Satta News

बागेश्वर : SDRF ने गोमती नदी से बरामद किया स्कूटी सवार युवक का शव

बागेश्वर 27 अक्टूबर। बागेश्वर जिले के ब्यानगढ़ के समीप स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से लापता हुए युवक की तलाश में एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। थाना बागेश्वर से सूचना प्राप्त होने पर हेड कांस्टेबल दिनेश पुरी के हमराह एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सूचना के अनुसार, रात्रि के दौरान ब्यानगढ़ के समीप एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई थी, जिसमें स्कूटी सवार लापता हो गया था।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम कपकोट द्वारा गोमती नदी में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम ने नदी से दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी तथा स्कूटी सवार युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान मोहित मेहरा (25 वर्ष), पुत्र मोहन सिंह, निवासी अरोड़, रानीखेत के रूप में हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *