चंबा-कोटी नैल मार्ग पर यूटिलिटी पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त,8 लोगों की मौत – Raj Satta News

चंबा-कोटी नैल मार्ग पर यूटिलिटी पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त,8 लोगों की मौत

चंबा 23 अप्रैल। चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन में दस लोग सवार थे। इस दौरान आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई है । जानकारी के अनुसार सभी लोग घनसाली के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के थे, जो किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने हरिद्वार गए थे और वापस आ रहे थे।गुरुवार को डायल 112 के माध्यम से SDRF की टीम को सूचना मिली कि थाना चंबा क्षेत्रान्तर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना चंबा पुलिस एवं SDRF टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। 02 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं । राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। घटना के संबंध में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों में उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़,व अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नेलचामी, घनसाली, दोनों को DH बौराड़ी में भर्ती किया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है ।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री श्री धामी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री धामी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *