जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने ऐरावत गुफा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश – Raj Satta News

जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने ऐरावत गुफा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा, 23 अप्रैल। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बुधवार को जागेश्वर धाम के निकट स्थित ऐरावत गुफा का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां पहुंचकर उन्होंने ऐरावत गुफा को नए पर्यटन स्थल के रूम में विकसित करने की संभावनाएं देखी। उन्होंने कहा कि इस स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं हैं। मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग की अधिशाषी अभियंता को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस स्थल को विकसित किए जाने हेतु कार्य किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गुफा तक पहुंच मार्ग, स्थल में सौंदर्यीकरण के कार्य तथा ध्यान स्थलों के लिए डिजाइन तैयार किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने से जागेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जा सकेगा। इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा तथा क्षेत्रवासियों की आजीविका बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जागेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों को विकसित किए जाने के लिए मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर्यटन की नई नई संभावनाएं तलाशी जाएं, जिससे पर्यटकों को और अधिक आकर्षित किया जा सके।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जटा गंगा के उद्गम स्थल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सुधारात्मक कार्य किए जाने हेतु संबंधितों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस स्थल को भी अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। जागेश्वर से जटा गंगा के उद्गम श्रोत तक ट्रैक के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि इसको अच्छे इको ट्रैक के रूप में संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस ट्रैक पर ट्रैकिंग भी की तथा इस ट्रैक की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन किया। इस दौरान उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति नवीन भट्ट, ईई लोक निर्माण विभाग ऋचा भट्ट, तहसीलदार /कार्यवाहक प्रबंधक जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति बरखा जलाल, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *