महाराज ने उधम सिंह नगर के डीपीआरओ को निलंबित करने के दिए आदेश – Raj Satta News

महाराज ने उधम सिंह नगर के डीपीआरओ को निलंबित करने के दिए आदेश

देहरादून 25 अगस्त। प्रदेश के पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने यूएसनगर के जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) रमेश चंद्र त्रिपाठी को विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर विभागीय उच्च अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर के आरोपी डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गये हैं। इसलिए उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *