आखिर यूकाडा आखें मूंद कर क्योँ बैठा है ? ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर ने हाल ही में नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार(24 अक्टूबर ) की सुबह सवा सात बजे तकनीकी खराबी के चलते आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। तब यह हेलीकाप्टर देहरादून से गुप्तकाशी-केदारनाथ की ओर जा रहा था ।
दुर्घनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में पांचों लोग बेंगलुरु के बताये जा रहे हैं। .
जोशीमठ: बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 2:15 बजे बर्फवारी के बीच बद्रीनाथ से उड़ान भरी , हाथी पर्वत के निकट पहुंचते ही हेली का संपर्क टूट गया।
हादसे के बाद से पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक उससे संपर्क नहीं हो पाया है। ऐसे में हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच खोजबीन का काम शुरू किया गया है। हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए टीमें जुटी हुई हैं।
बदरीनाथ से वापसी के दौरान हुए इस हादसे की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल है। यूकाडा के अधिकारियों के अनुसार, बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा जा रहे ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर की लोकेशन छई गांव के ऊपर स्थित सेना कैंप के पास दिखाई दे रही है। जोशीमठ चौकी के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल ने बताया कि हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार हैं। हालांकि, अभी तक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने या क्रैश लैंडिंग की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
सीएम धामी ने किया ट्वीट

हादसे को लेकर सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा कि जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की ओर से संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।