सल्ट पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर बरामद किया 74.315 किलोग्राम गांजा – Raj Satta News

सल्ट पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर बरामद किया 74.315 किलोग्राम गांजा

सल्ट 05 मई। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टाँलरेन्स अभियान के तहत शनिवार को थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान 02 अलग-अलग मामलों में कुल 74.315 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत-18,57,875 रुपये आंकी गई है बरामद की। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि तस्करी के लिए इस्तेमाल की गई एक बुलट मोटर साइकिल व कार को जब्त कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए पुलिस कर्मियों को इनाम से पुरस्कृत किया गया है।
पहले मामले में सल्ट पुलिस के टीम ने रगड़गाड़ तिराहा के पास चेकिंग के दौरान बुलेट UK18S1476 में सवार 02 सगे भाईयो के कब्जे से कुल 13.015 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है । पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गांजे को कठपतिया क्षेत्र के आस-पास के गाँवों से इकट्ठा करके उसे मुरादाबाद में उंचे दामों में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। गिरफ्तार सुरेंद्र और रामजीत सिंह बीरमपुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के निवासी हैं । उनके पास से 13.015 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस की गिरफ़्तारी टीम में अपर उ0नि0 दीवान सिह ( थाना सल्ट ) हेड कांस्टेबल चन्द्र पाल कांस्टेबल हेमन्त मनराल शामिल थे।
दूसरे मामले में सल्ट पुलिस की टीम ने तल्ली भवाली मोड़ सल्ट के पास चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार UK07AF 6708 में सवार नवीन बेलवाल के कब्जे से चार बैगों में कुल 61.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना सल्ट में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है ।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह आस-पास के गाँवों से गांजा इकट्ठा कर रामनगर क्षेत्र में उंचे दामों में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ले जा रहा था। नवीन बेलवाल (34 ) पुत्र गोपाल दत्त निवासी-ढेला थाना रामनगर जिला नैनीताल का निवासी है । पुलिस की गिरफ़्तारी टीम में स्वयं थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद व कांस्टेबल विपिन पान्थरी व कांस्टेबल प्रमोद ध्यानी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *