जिलाधिकारी ने 38वे राष्ट्रीय खेलों के लिए अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली योगासन प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर की बैठक – Raj Satta News

जिलाधिकारी ने 38वे राष्ट्रीय खेलों के लिए अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली योगासन प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर की बैठक

अल्मोड़ा, 28 जनवरी। रविवार की देर शाम को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली योगासन प्रतियोगिताओं की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। जिला कार्यालय में आयोजित इस बैठक में योगासन प्रतियोगियों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने खेल आयोजन प्रबंधन के अधिकारियों एवं जनपद के संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आयोजन में कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, बिजली, पानी, खान पान समेत अन्य आवश्यक व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं बनाई जाएं।

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी को कहा कि जिन होटल में प्रतिभागियों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है, उनका भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल आयोजन में खान पान के लिए खाद्य सुरक्षा के सभी मानकों को सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि आयोजन के समय चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। उन्होंने अग्निशमन अधिकारी को कहा कि अग्नि शमन के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कहा कि आयोजन प्रबंधन के पदाधिकारियों के साथ ताल जरूर बनाएं रखें अधिकारी। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जो कार्य सौंपे गए हैं, वें उन कार्यों को त्रुटिरहित करना सुनिश्चित करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, सीएमओ डॉ आरसी पंत, जिला खेल अधिकारी माहेश्वरी आर्या समेत इवेंट मैनेजमेंट के अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *