उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना के मध्यनजर अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश – Raj Satta News

उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना के मध्यनजर अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

देहरादून ३० जून। उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों को हिदायत देते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि इन स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की वजह से जलभराव, भूस्खलन होने के साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में दिन के साथ रात के समय भी अधिक सतर्क रहें और नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करें। इसके अलावा आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।
..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *