काशीपुर में होगी कांग्रेस के कुमाऊं मण्डल जिला व महानगर अध्यक्षों की बैठक – Raj Satta News

काशीपुर में होगी कांग्रेस के कुमाऊं मण्डल जिला व महानगर अध्यक्षों की बैठक

देहरादून 9 अक्टूबर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में कुमाऊं मण्डल के सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक 10 अक्टूबर10TH OCTOBER को उदयराज हिन्दू इण्टर काॅलेज मानपुर रोड़ काशीपुर के प्रेक्षागृह में प्रातः 10 बजे से आयोजित की जायेगी। इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि 10 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में आयोजित कुमाऊं मण्डल के जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।

गौरतलब है कि इससे पूर्व 29 सितम्बर, को गढ़वाल मण्डल के जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक हरिद्वार में आयोजित की गई थी जिसमें जिला, ब्लाक, नगर, मण्डल एवं बूथ कमेटियों एवं कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा करने के साथ ही 23 जुलाई को देहरादून में प्रदेश कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में आये विषयों जिनमें समसामयिक राजनैतिक मुद्दों, लोकतंत्र एवं संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे प्रहार एवं संगठन की मजबूती सहित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अक्टूबर माह के अंत में गढ़वाल मण्डल तथा 15 से 25 नवम्बर तक कुमाऊं मण्डल में जिला स्तरीय सम्मेलन करने का भी निर्णय लिया है जिस पर काशीपुर में आयोजित कुमाऊं मण्डल के जिला व महानगर अध्यक्षों की बैठक में विस्तार से चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयेाजित कार्यक्रमों एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय मुद्दों पर किये गये कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा करने के साथ ही आगामी लोकसभा एवं त्रि स्तरीय पंचायत व नगर निगम चुनावों पर विचार-विमर्श किया जायेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में भाजपा सरकार की जन विरोधी, उत्तराखंड विरोधी, महिला विरोधी, दलित एवं बेरोजगार विरोधी नीतियों को जनजन तक पहुंचाने के सुझावों पर चर्चा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *