नगर निकाय चुनाव के मध्यनजर 23 जनवरी को जिले में रहेगा सार्वजनिक अवकाश – Raj Satta News

नगर निकाय चुनाव के मध्यनजर 23 जनवरी को जिले में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

पौड़ी19 जनवरी। जिले के सभी नगर निकायों के क्षेत्रातंर्गत राजकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्व निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों व मजदूरों के लिए 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा। साथ ही निकाय क्षेत्रों मे पड़ने वाले कोषागार व उप कोषागारों में भी अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के तहत 23 जनवरी को मतदान होना है। जिसको लेकर राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 23 जनवरी को नगर निकाय क्षेत्रों के अंतर्गत राजकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों व मजदूरों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *