उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रेक से 29 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकला गया – Raj Satta News

उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रेक से 29 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकला गया

उत्तरकाशी, 28 सितंबर। उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रेक स्थित ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स के रेस्क्यू हेतु संचालित अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। ओडिन कॉल क्षेत्र से कुल 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सकुशल रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया।

शासन से समन्वय स्थापित कर सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। सेनानायक द्वारा SDRF कंट्रोल रूम के माध्यम से अभियान की लगातार निगरानी की गई तथा रेस्क्यू में लगी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रेस्क्यू अभियान में SDRF, जिला पुलिस, भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन एवं UCADA की टीमें संयुक्त रूप से शामिल रहीं। सभी ट्रेकर्स को ओडिन कॉल क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया।रेस्क्यू किए गए सभी 29 ट्रेकर्स को आर्मी बेस हर्षिल स्थित चिकित्सालय में लाया गया है, जहां चिकित्सकीय टीम द्वारा उनकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *