सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए लक्ष्य तय करने के निर्देश – Raj Satta News

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए लक्ष्य तय करने के निर्देश

फोटो-और वीडियो बनाकर प्रतिदिन देनी होगी जानकारी

अल्मोड़ा 29 सितंबर। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कलेक्ट्रेट में जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मरम्मत के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 123, लोक निर्माण विभाग की 67 सड़कों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़कवार कार्ययोजना तैयार कर दिनवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएं तथा उसी के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन किए गए कार्यों की स्थिति से फोटो एवं वीडियो सहित अवगत कराने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों की नियमित निगरानी की जा सके।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर पैचवर्क के साथ सील कोट का कार्य भी किया जाए, जिससे मरम्मत कार्य टिकाऊ हो और सड़क की सतह बेहतर बनी रहे। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा समबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *