नैनीताल: बढ़ते महिला अपराध, दो महीने में छेड़छाड़ व रेप के 24 मामले दर्ज – Raj Satta News

नैनीताल: बढ़ते महिला अपराध, दो महीने में छेड़छाड़ व रेप के 24 मामले दर्ज

बर्ष 2023 में नैनीताल जिले में दुष्कर्म के 26 केस सामने आए थे। उत्तराखंड में पिछले साल रिकॉर्ड 421 रेप केस दर्ज किए गए थे।

नैनीताल 01 सितम्बर। यह हम नहीं पिछले दो महीने में नैनीताल पुलिस के हल्द्वानी और रामनगर सर्किल में पुलिस रिकॉर्ड बता रहे हैं कि किस तरह से इन इलाकों में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

नैनीताल पुलिस का कहना है अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त ऐक्शन लिया जा रहा हैं, लेकिन आकड़ें देखने के बाद तो एक्शन प्रतीत नहीं होता । नैनीताल जिला जिसे अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है वो आजकल महिलाओं के लिए असुरक्षित जिला बनता जा रहा है। जिले में आये दिन दुष्कर्म, छेड़छाड़ के मामले दर्ज हो रहे हैं। पिछले दो महीनों में इस तरह के मामलों की बाढ़ सी आ गई है। जिले के दो सर्किल हल्द्वानी और रामनगर में ही दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं।

नौकरी पेशा महिलाएं हों या फिर पढ़ने-लिखने वाली छात्राएं नैनीताल जिले में शायद ही इनकी सुरक्षा की गारंटी हो। बाजार जाते समय या फिर स्कूल के लिए निकली छात्राएं या फिर दुकान पर मनपसंद वस्तु खरीदने जाने वाली छोटी बच्चियां कब, कौन और कहां उनकी अस्मत के साथ खिलवाड़ कर जाए कोई नहीं कह सकता।

नैनीताल पुलिस के हल्द्वानी और रामनगर सर्किल में पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हुए दुष्कर्म और छेड़‌छाड़ के मामले बताते हैं।कि पिछले दो माह में हल्द्वानी सर्किल में दुष्कर्म के 8 और छेड़छाड़ के 5 मामले दर्ज किए गए हैं सामने आ चुके हैं। रामनगर सर्किल में दुष्कर्म के 11 और छेड़छाड़ के 5 मामले दर्ज हो चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *