अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की हेमा गैड़ा विजयी – Raj Satta News

अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की हेमा गैड़ा विजयी

अल्मोड़ा १४ अगस्त। गुरुवार को अल्मोड़ा- जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की हेमा गेडा ने चार वोटों से जीत हासिल की है उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार सुनीता कुंजवाल को चार वोटो से हराया। भाजपा उम्मीदवार ने 45 वोटों में से 24 मत हासिल किये , जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सुनीता कुंजवाल को 20, यूकेडी की सरस्वती किरौला को 1 वोट मिला, इस जीत के ब बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

गौरतलब है कि जिले में इस बार 14 सीटों पर कांग्रेस, 13 सीटें भाजपा और 18 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी काबिज हुए थे ।जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पुरा दमखम लगाया था पार्टियों अपनी-अपनी जीत का पूरा दावा कर रहे थे। भाजपा से जहां विधायक मोहन सिंह मेहरा की भांच मैदान में थी तो वहीं कांग्रेस से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की पुत्रवधू मैदान में थी जिस अल्मोड़ा जिला पंचायत सीट हॉट बनी हुई थी।

जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी हेमा गैडा ने कहा कि वह पार्टी का धन्यवाद करती हैं पार्टी ने उन्हें इस लाय समझा और वो जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी साथ ही उन्होंने सभी जिला पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मौके पर पुलिस के अधिकारी और बड़ी मात्रा में फोर्स तैनात है। इस दौरान भाजप कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और नारेबाजी की।

अध्यक्ष
हेमा गैड़ा: 24
सुनीता कुंजवाल : 20
सरस्वती किरौला : 01

परिणाम : हेमा गैड़ा विजयी घोषित

उपाध्यक्ष :

शम्भू सिंह रावत : 19
सुरेंद्र सिंह नेगी : 26

परिणाम : सुरेंद्र सिंह नेगी विजयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *