उत्तराखंड में जिला सूचना अधिकारियों के बम्पर तबादले – Raj Satta News

उत्तराखंड में जिला सूचना अधिकारियों के बम्पर तबादले

देहरादून 12 फरवरी 2025 । सूचना विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, इस दौरान विभिन्न अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, जिसको लेकर एक आदेश भी जारी हुआ है। इस सूची में प्रियंका जोशी को नैनीताल जिला सूचना अधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में मीडिया सेंटर हल्द्वानी, देहरादून, जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग, चंपावत, उत्तराखण्ड राज्य सूचना केन्द्र, नई दिल्ली, जिला सूचना कार्यालय चमोली, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में अधिकारियों की तैनाती की गयी है। सत्यपाल सिंह को अल्मोड़ा का नया सूचना अधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *