उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने मुख्य सचिव का किया आभार व्यक्त – Raj Satta News

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने मुख्य सचिव का किया आभार व्यक्त

देहरादून 28 अप्रैल। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सोमवार को मुख्य सचिव आंनद वर्धन से मुलाकात कर हाल ही में आउटसोर्स और संविदा पर होने वाली नई नियुक्तियों पर रोक लगाने हेतु उन्हें धन्यबाद दिया। उन्होंने मुख्य सचिव से हाल ही में विधुत दरों में हुई बढ़ोतरी को कम करने के लिए भी आग्रह किया है। ।

बॉबी पंवार ने जल जीवन मिशन के तहत हुए घटिया गुणवत्ता के कार्यों के कारण जल आपूर्ति में आ रही समस्याओं के लिए मुख्य सचिव से जांच के लिए एक कमेटी गठित करने की भी मांग की हैं । उन्होंने उर्जा निगमों में लगातार अधिकारियों को सेवा विस्तार देने वाली परिपाटी को भी समाप्त कर विभागों में नई नियुक्तियों हेतु आग्रह किया गया । इस मुलाकात में मुख्य सचिव ने विभिन्न मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *