7 अप्रैल को तहसील पौड़ी में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर – Raj Satta News

7 अप्रैल को तहसील पौड़ी में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

पौड़ी 05 अप्रैल। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में तहसील कार्यालय पौड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने जानकारी देते हुए बताया कि 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर तहसील पौड़ी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारी व मीडिया के समस्त कर्मियों का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व मीडिया कर्मियों को अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *