डा. डी सी पसबोला बने सर्टीफाइड “हॉलिस्टिक वैलनेस एक्सपर्ट”। – Raj Satta News

डा. डी सी पसबोला बने सर्टीफाइड “हॉलिस्टिक वैलनेस एक्सपर्ट”।

देहरादून 30 नवंबर। महावतार फाउंडेशन, बैंगलोर, के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 21 दिवसीय ऑनलाइन सर्टीफाइड “हॉलिस्टिक वैलनेस एक्सपर्ट” प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किया गया। जिसमें देहरादून, उत्तराखंड से आयुर्वेद विभाग के चिकित्सा अधिकारी एनसीडी रिवर्सल एक्सपर्ट एवं योग मेडिटेशन एक्सपर्ट) डॉ० डी० सी० पसबोला द्वारा प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक दिन महावतार फाउंडेशन के सीईओ डॉ० सी एम आर रंगनाथ एवं डॉ बी० नेथ्रा द्वारा स्पिरिचुअल हीलिंग, मेडिटेशन, हॉलिस्टिक हीलिंग, पिरामिड चिकित्सा विज्ञान, हस्तमुद्रा चिकित्सा विज्ञान एवं होम रेमेडीज का 21 दिन तक नियमित रुप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम की समाप्ति पर महावतार फाउंडेशन द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *