सल्ट पुलिस ने कूपी तिराहे पर कार से बरामद किया 18.400 किलो गांजा, एक गिरफ्तार – Raj Satta News

सल्ट पुलिस ने कूपी तिराहे पर कार से बरामद किया 18.400 किलो गांजा, एक गिरफ्तार


गौलीखाल/सल्ट 30 नवंबर। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सल्ट पुलिस के हाथो बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को सल्ट पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार जिसका नंबर UK04 R 5051 है को चेकिंग के लिए रोका तो उसमे से 18.400 किलो गांजा बरामद हुआ , पुलिस के अनुसार पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग ढ़ाई लाख से अधिक है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में थाना सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान गौलीखाल जाने वाले रोड पर कूपी तिराहे पर गौलीखाल से आते हुए एक वाहन स्विफ्ट डिजायर कार UK04 R 5051 को रोका गया तो वाहन में एक व्यक्ति भूपेश सवार था, कार की तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से कार की पिछली सीट में रखे एक प्लास्टिक के कट्टे में 18.400 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्त भूपेश को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है ।

थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अभियुक्त गांजे को गांवो से इकट्ठा कर रामनगर की ओर ले जा रहा था,जिसका उद्देश्य गांजे को ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ कमाना था, जो चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आया। अभियुक्त भूपेश(28 ) पुत्र आनंद सिंह निवासी नई बस्ती नंबर 13 नया लालढांग कोतवाली रामनगर जनपद नैनीताल का निवासी है। पुलिस की गिरफ़्तारी टीम में एसओ अजेंद्र प्रसाद के अलावा हेड कांस्टेबल संजू कुमार , सुरेश चंद्र व कपिल कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *