11 महीने के बच्चे को माँ ने दिया जहर, फिर खुद भी गटका, बच्चे की मौत, महिला गंभीर – Raj Satta News

11 महीने के बच्चे को माँ ने दिया जहर, फिर खुद भी गटका, बच्चे की मौत, महिला गंभीर

देघाट 27 अगस्त। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लॉक स्थित देघाट तल्ला खल्डुआ गांव में एक महिला ने अपने 11 महीने के बच्चे को जहर देने के बाद खुद भी जहर पी लिया। जहर से बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर है, उसे रानीखेत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सुबह पति पत्नी में किसी बात को लेकर बात हुई थी, जिसके बाद महेंद्र की पत्नी दिव्या अपने 11 महीने के बच्चे को लेकर देघाट बाजार गई थी। कुछ देर बाद वह देघाट के गंगा नगर में अचेतावस्था में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने 112 पर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां डाॅ. सिद्धार्थ गर्ग और उनकी पूरी टीम उन्हें बचाने के प्रयास किया लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका।

पुलिस और चिकित्सकों के अनुसार महिला ने अपनी मर्जी से जहर खाने और बच्चे को भी जहर देने की बात कही है। थानाध्यक्ष दिनेशनाथ महंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है, लेकिन अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *