उत्तराखंड को मिली 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी – Raj Satta News

उत्तराखंड को मिली 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी

देहरादून 03 नवंबर। गुरुवार को उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर आई जब भारतीय ओलंपिक संघ ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बताया कि अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में होगा । भारतीय ओलंपिक संघ ने पत्र में लिखा है कि 9 नवंबर को गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के समापन पर राज्य को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज मिलेगा।

उत्तराखंड के विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने कहा कि ध्वज प्राप्त करने के लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्य के साथ ही विभाग की पूरी टीम गोवा जाएगी, जो उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने शासन को लिखे पत्र में कहा, राष्ट्रीय खेलों के अगले मेजबान होने के नाते उत्तराखंड को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज दिया जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिलना सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने कहा, राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज मिलने के बाद खेलों की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। प्रदेश सरकार 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *