अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी 25 करोड़ रुपये की धनराशि – Raj Satta News

अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी 25 करोड़ रुपये की धनराशि

देहरादून 08 सितम्बर। रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ की धनराशि दान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लिए दिए गए इस सहयोग के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का आभार व्यक्त किया।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी सहायक तनय द्विवेदी एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी.सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ रूपये का चौक सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *