एसएसपी नैनीताल ने जाम में फसी एंबुलेंस और मरीज की मौत पर दिए जाँच की आदेश – Raj Satta News

एसएसपी नैनीताल ने जाम में फसी एंबुलेंस और मरीज की मौत पर दिए जाँच की आदेश

नैनीताल 09 जून। उत्तराखंड में सोमवार को कई समाचार पत्रों में कैंची धाम क्षेत्र में जाम में फंसने के कारण एक एंबुलेंस में मरीज की मृत्यु की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई।उक्त मामले में संज्ञान लेते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने इस घटना की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए एक जांच कमेटी गठित की है, पुलिस अधीक्षक (क्राइम/यातायात) डॉ0 जगदीश चंद्रा को इस कमेटी का प्रमुख बनाया गया है ।

प्रारंभिक जांच में में जो तथ्य सामने आए हैं उसके अनुसार संबंधित एंबुलेंस शाम लगभग 06:30 बजे खैरना से रवाना हुई और लगभग 08:00 बजे के आसपास एंबुलेंस भीमताल अस्पताल पहुंची, जहां मरीज को लगभग 40 मिनट तक उपचार दिया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र हेतु रेफर कर दिया , जिसके उपरांत लगभग 55 मिनट में एंबुलेंस सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी पहुंच गई।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि एंबुलेंस के किसी स्थान पर विशेष रूप से जाम में फंसने या मरीज के उपचार में विलंब होने के ठोस साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं। फिर भी, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विस्तृत जांच की जा रही है, जिसमें एंबुलेंस चालक, खैरना व भीमताल अस्पताल के चिकित्साकर्मी, एवं मौके पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। विस्तृत रिपोर्ट जांच उपरांत प्रस्तुत की जाएगी।नैनीताल पुलिस जनमानस से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचें एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *